Jabalpur News: तेज रफ्तार 407 वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत, छह वर्षीय बच्चा घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। हादसा गत शाम करीब 5:30 बजे शक्ति ढाबा, तिलवारा के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, शक्ति ढाबा के पास एक 407 वाहन के चालक द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी गई। हादसे के बाद स्कूटी में सवार पुरुष, महिला और बच्चे को गंभीर चोटें आने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में पुलिस को सानू जायसवाल (33), निवासी सोनी कॉलोनी, शास्त्रीनगर, तिलवारा ने बताया कि वह मालवाहक ऑटो चलाता है। 

उसके मामा ससुर ओमकार यादव तथा मधु उर्फ पार्वती बाई गोंड ठाकुर और छह वर्षीय विराट गोंड ठाकुर स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 4135 से बिलहरी जा रहे थे। इसी दौरान शक्ति ढाबा के पास उनकी स्कूटी का 407 वाहन से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीनों को चोटें आने के बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमकार यादव (40), निवासी ग्राम घंसौर, थाना घंसौर, जिला सिवनी तथा मधु उर्फ पार्वती बाई गोंड ठाकुर (35), निवासी सगड़ा, तिलवारा को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह वर्षीय विराट गोंड ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना पर तिलवारा पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पृथक-पृथक मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post