दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले समारोह में मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे।
मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर में और कैलाश विजयवर्गीय देवास में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, जबलपुर में राकेश सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
प्रदेश के 24 जिलों में कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

Tags
madhya pradesh