दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी बांध में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 18 अगस्त को सुबह 11 बजे बांध के 9 गेट खोले जाएंगे।
17 अगस्त की रात 8 बजे बांध का जलस्तर 420.80 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 एमसीएम (84.08 प्रतिशत) है, जबकि पानी की आवक 1620 क्यूमेक बनी हुई है।
जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और वर्षा को देखते हुए 9 जलद्वारों को औसतन 0.78 मीटर ऊंचाई तक खोलकर करीब 1031 क्यूमेक पानी की निकासी की जाएगी। इससे मां नर्मदा के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।
बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने आमजन से मां नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Tags
jabalpur
