दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र के गुलौआ चौक पर मोबाइल फोन छीनने की वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्ति युवक का वीवो कंपनी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। रामलीला मैदान गढ़ा निवासी 20 वर्षीय योगेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह महाकौशल स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। 
Ai Image
गुलौआ चौक पहुंचने पर उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई, जिसके चलते वह सड़क किनारे रुक गया। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात के बाद योगेन्द्र ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।