Jabalpur News: तीन निरीक्षकों का तबादला, चंद्रकांत झा, राहुल बघेल और सतीश झारिया को मिली नई जिम्मेदारियां; देखें सूची

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद प्रदेशभर के 82 निरीक्षकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जबलपुर जिले में पदस्थ तीन निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इनमें चंद्रकांत झा, राहुल बघेल और सतीश कुमार झारिया शामिल हैं।

आदेश के अनुसार चंद्रकांत झा को जिला जबलपुर से स्थानांतरित कर जेएनपी सागर पदस्थ किया गया है। वहीं राहुल बघेल को जिला जबलपुर से एसटीएफ मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। इसी तरह सतीश कुमार झारिया को जिला जबलपुर से स्थानांतरित कर अअवि पु मु भोपाल में नई पदस्थापना दी गई है।

पांच पृष्ठों में जारी पदस्थापना सूची में कुल 82 निरीक्षकों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। इनमें कई अधिकारियों को पीटीएस, पीटीसी, नारकोटिक्स विंग, एसटीएफ मुख्यालय, राज्य साइबर मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में पदस्थ किया गया है।






Post a Comment

Previous Post Next Post