दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक 23 वर्षीया युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। त्यौहार के कारण पहले से व्यस्त सड़क पर युवती के इस कदम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
'दीदी' संबोधन पर हुई नाराज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही युवती अचानक सड़क के बीच में एक कार के सामने आ खड़ी हुई। कार चालक ने जब ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए उसे साइड हटने को कहा और 'दीदी' कहकर संबोधित किया, तो युवती उग्र हो गई। उसने ड्राइवर से बहस शुरू कर दी कि उसने उसे 'दीदी' क्यों कहा। इसके बाद युवती हाथ में नारियल लिए कार के सामने अड़ गई और रास्ता बंद कर दिया।
यह पूरा घटनाक्रम गढ़ा थाने के ठीक सामने होता रहा। युवती के सड़क पर अचानक आ जाने से तेज रफ्तार वाहनों को आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। थाने के सामने ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन शुरुआत में पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कोई त्वरित हस्तक्षेप देखने को नहीं मिला।
मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी युवती
स्थानीय राहगीर गोलू जैन ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत थाना प्रभारी को दी। सूचना के बाद जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी युवती को समझाने के लिए 'दीदी' कहा, तो वह उनसे भी उलझ गई और गाली-गलौज करने लगी। राहगीरों के मुताबिक युवती मानसिक रूप से व्यथित लग रही थी और संभवत: उसके साथ मारपीट हुई थी या वह घायल थी।
मशक्कत के बाद युवती को समझाकर रास्ते से हटाया
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवती को समझाकर रास्ते से हटाया और यातायात सुचारु कराया। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार, मामले में लिखित शिकायत मिलने के पश्चात नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कार चालक ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने युवती के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Tags
jabalpur