MP News: गाय सामने आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मैहर। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय रमेश यादव घायल हो गए। इटमा मंडी के पास अचानक गाय के सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और रमेश सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कुठलगवां, थाना अमदरा निवासी रमेश यादव शनिवार सुबह बाइक से दूध लेकर मैहर जा रहे थे। इटमा मंडी के पास अचानक एक गाय उनके सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और रमेश यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की। 1033 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में घायल रमेश यादव का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post