Jabalpur News: जीरो डिग्री के पास कार से खतरनाक स्टंट, गेट-शीशे से बाहर लटकते नजर आए युवक; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विजयनगर क्षेत्र के जीरो डिग्री के आसपास कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कार में सवार होकर सड़क पर वाहन को लहराते हुए चलाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ युवक कार के गेट और शीशे से बाहर लटककर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

सड़क पर इस तरह वाहन चलाने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। साथ ही यह यातायात नियमों का उल्लंघन भी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

वीडियो के आधार पर होगी पहचान


एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि संबंधित वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया वीडियो जीरो डिग्री के आसपास का प्रतीत हो रहा है। वीडियो को संबंधित थाना प्रभारी को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान कराई जाएगी। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post