Jabalpur News: चलती स्कूटर बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंधमूक चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह चलती स्कूटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने स्कूटर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटर छोड़कर दूर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

स्कूटर में आग लगते देख मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कूटर का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक तौर पर स्कूटर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक या आसपास मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post