दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नेशनल हाईवे और सर्विस रोड पर राहगीरों को शिकार बनाने वाले एक शातिर लुटेरा गिरोह का माढ़ोताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, प्रयुक्त स्कूटी, बाइक और नकदी बरामद की है।
पहली घटना: सर्विस रोड पर लात मारकर गिराया, बाइक और 8500 रुपये लूटे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भेड़ाघाट निवासी मूर्तिकार संजू ठाकुर अपने मामा संजू उर्फ संजय ठाकुर के साथ 31 अगस्त को मजदूरी के रुपये लेकर मोटरसाइकिल (MP 49 ZE 2751) से घर लौट रहे थे। अंधमूक सर्विस रोड पर सीमेंट गोदाम के पास पीछे से आई एक सफेद एक्सिस स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने चलती बाइक में लात मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आरोपियों ने मारपीट कर संजू के पास रखे 7 हजार और मामा के 1500 रुपये लूट लिए तथा उनकी मोटरसाइकिल भी छीनकर फरार हो गए। माढ़ोताल पुलिस ने अपराध क्रमांक 762/26 धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज किया था।
दूसरी घटना: शराब के लिए मांगे रुपये, मना करने पर नुकीली चीज से किया हमला
इससे पूर्व 18 अगस्त की शाम नर्मदा नगर गोहलपुर निवासी पांडव रेस्टोरेंट के कर्मचारी के साथ भी राधाकृष्ण नेत्रालय के पास इन्हीं तीन बाइक सवार युवकों ने अड़ीबाजी की थी। आरोपियों ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने किसी नुकीली चीज से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
जीरो डिग्री बाईपास पर दबिश देकर धरे गए आरोपी
मुखबर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने बाईपास जीरो डिग्री के पास दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। सघन पूछताछ में तीनों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिन्नू उर्फ दिनेश अहिरवार (25 वर्ष), निवासी चमन नगर / स्टार सिटी माढ़ोताल, गौरव अहिरवार उर्फ भोला (24 वर्ष), निवासी आईटीआई के सामने माढ़ोताल, प्रमोद चौधरी (26 वर्ष), निवासी शंकर नगर माढ़ोताल शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (MP 49 ZE 2751), घटनाओं में प्रयुक्त बिना नंबर की एक्सिस स्कूटी, एक अन्य मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम में से शेष बचे 1,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों ने बाकी रुपये खर्च होना बताया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिह पवार, उपनिरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, दिलीप वरकडे, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, बलराम वरकडे एंव अपराध थाना प्रभारी डीएसपी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, मोहन थापा, आरक्षक रीतेश शुक्ला, संजय सिह, तथा सायबर सेल के उपनिरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक अरविंद, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur