दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। इंदौर के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर लिफ्ट हादसे में 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल से नीचे आते समय लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे में अंकित ढीगरा को पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों में पंजाब से आए 6 मेहमान भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओवरलोड होने से हादसा
टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। नवलखा कॉम्प्लेक्स के डी ब्लॉक में लिफ्ट में 7 लोग सवार थे। लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे आते समय अचानक गिर गई। चौकीदार लखन के मुताबिक लिफ्ट ओवरलोड थी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
ये लोग हुए घायल
हादसे में अंकित पुत्र सोहन ढीगरा, मुस्कान खीर, हरविंदर कुमार, रमेश कुमार, शुभम, आशा और अनिता घायल हुए हैं। इनमें अंकित को ज्यादा चोट आई है। बताया गया है कि सभी लोग दूसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे।
40 साल पुरानी है लिफ्ट, पहले भी हो चुके हादसे
नवलखा कॉम्प्लेक्स में ए, बी, सी और डी चार ब्लॉक हैं। यहां लगी लिफ्ट करीब 40 साल पुरानी बताई जा रही है। लिफ्ट के बाहर लगे नोटिस में अधिकतम 4 लोगों के जाने की चेतावनी दी गई है, लेकिन हादसे के समय 7 लोग उसमें सवार थे। बताया जा रहा है कि डी ब्लॉक की लिफ्ट पहले भी दो बार गिर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग भी काफी पुरानी है और यहां मेंटेनेंस का काम बाकी है। साथ ही, लंबे समय से लोग लिफ्ट के मेंटेनेंस की राशि नहीं दे रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags
madhya pradesh