Jabalpur News: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ASI और पत्नी बाल-बाल बचे, कार जलकर खाक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
दमोह जेल में ASI के पद पर पदस्थ प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से अपने घर पान उमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौशम के पास हाईवे पर उनकी शिफ्ट कार क्रमांक MP34 ZH 6571 में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में वाहन बुरी तरह जल गया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कार में सवार ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को किसी तरह की चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि वह नाइट गश्त पर थीं। इसी दौरान हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। चलती कार में आग किस वजह से लगी, इसका कारण तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post