Jabalpur News: पोल्ट्री कारोबारियों ने मांगी सुरक्षा, कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पोल्ट्री कारोबारियों के संगठन नोबल ब्रॉयलर कोऑर्डिनेशन कमेटी (NBCC) ने कारोबारियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण तरीके से व्यवसाय संचालित करने की मांग को लेकर जबलपुर कलेक्टर से मुलाकात की। संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से कारोबारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि बीते दिनों कुछ तत्वों ने गोल्डन ब्रॉयलर की अधारताल शाखा में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही भ्रामक वीडियो वायरल कर पूरे पोल्ट्री व्यवसाय की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

NBCC के मुताबिक, मामले को लेकर 31 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कारोबारियों का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और भविष्य में दुकानें नहीं चलने देने की चेतावनी भी दी जा रही है। इससे कारोबारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

संगठन ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के साथ कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। NBCC का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए ऐसा वातावरण बनाया जाए, जिसमें कारोबारी बिना डर के शांतिपूर्ण तरीके से अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post