Jabalpur News: पबजी खेलने के बाद कार में सो गया था युवक, नींद खुली तो गायब मिला आईफोन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में कार में सो रहे एक युवक का करीब 30 हजार रुपए कीमत का आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पचपेढ़ी, साउथ सिविल लाइन निवासी तनुज आत्मा (23) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने साथी अभिषेक रजक के साथ पबजी गेम खेलने के लिए जयप्रकाश नगर स्थित उसके घर गया था। अभिषेक रजक और कान्हा तिवारी, अभिषेक रजक की होंडा सिटी कार क्रमांक एमपी 20 सीई 3391 में बैठकर पबजी खेल रहे थे। 

इसके बाद अभिषेक ने नींद आने की बात कहते हुए कान्हा तिवारी के साथ अपने घर जाने की बात कही। जाते समय कान्हा ने कार का आधा कांच हवा आने के लिए खोलने को कहा। तनुज कार में ही सो गया। उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसका आईफोन गायब था। मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। तनुज ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति कार का कांच खुला होने का फायदा उठाकर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। शिकायत पर अधारताल पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post