दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल/जबलपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 30 सितंबर 2026 को जारी आदेश में जबलपुर से जुड़े पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण “स्वयं के व्यय पर” अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।
आदेश के अनुसार जबलपुर से वर्तमान पदस्थापना वाले 7 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें आरक्षक इंदर सिंह डावर (बैच 2931) को जबलपुर से धार, आरक्षक गोविन्द सिंह (बैच 1989) को जबलपुर से सागर, आरक्षक विकास चौधरी (बैच 1732) को जबलपुर से इंदौर नगरीय, आरक्षक मीरा धुर्वे (बैच 3069) को जबलपुर से भोपाल, आरक्षक पुष्पेन्द्र बालकर (बैच 2905) को जबलपुर से खण्डवा और रेल जबलपुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश कुमार पटेल (बैच 104) को सतना, आरक्षक साधना बघेल (बैच 133) को छिंदवाड़ा तथा आरक्षक श्रवण कुमार द्विवेदी (बैच 284) को मैहर पदस्थ किया गया है।
वहीं जबलपुर में नई पदस्थापना पाने वालों में आरक्षक अनिल पटेल (बैच 1105), वर्तमान पदस्थापना सागर से जबलपुर, आरक्षक तेजप्रताप उईके (बैच 514), सिंगरौली से जबलपुर और आरक्षक राजन कुमार द्विवेदी (बैच 542), सतना से जबलपुर शामिल हैं।
देखें सूची
Tags
madhya pradesh


.jpeg)


.jpeg)

