Jabalpur News: साधु का भेष बनाकर 15 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, 10 हजार का इनामी संदीप गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए साधु का भेष धारण कर अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर रह रहा था। आरोपी पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वर्ष 2011 से फरार था।

पुलिस के अनुसार, निर्भय नगर निवासी संदीप पटेल (पिता रमेश पटेल) के खिलाफ वर्ष 2011 में पड़ोसी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के आरोप में अपराध क्रमांक 375/11 दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। अदालत द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 15 साल से फरार संदीप पटेल साधु के भेष में अधारताल के तीन पुलिया क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के फरारी के दौरान ठिकानों और गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post