Jabalpur News: बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के पाटन बायपास के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम सूखा निवासी आदित्य कोल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सूखा निवासी आदित्य कोल अपने दोस्तों के साथ दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने निकला था। दर्शन करने के बाद देर रात सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माढ़ोताल थाना क्षेत्र के पाटन बायपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में आदित्य कोल को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post