दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) कटनी। शहर के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में करीब 12 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। कोलकाता से गिरफ्तार गिरोह के सदस्य बदरुद्दीन खान से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चोरी का मुख्य सरगना झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला अब्जुल है। सात सदस्यीय गिरोह में छह आरोपी साहिबगंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुख्य सरगना की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।
चोरी के बाद पैदल पहुंचे मुख्य सड़क तक
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी बदरुद्दीन खान ने बताया कि शोरूम में चोरी करने के बाद गिरोह के सभी सात सदस्य पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचे थे। वहां से ऑटो रिक्शा लेकर कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे और दानापुर एक्सप्रेस में सवार हो गए। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर सभी आरोपी उतर गए और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में चले गए। पुलिस अब आरोपियों द्वारा बताए गए घटनाक्रम और उनके आवागमन से जुड़ी जानकारियों का सत्यापन कर रही है।
सीसीटीवी में दिखा मुख्य सरगना अब्जुल
पुलिस ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें गिरोह के मुख्य सरगना अब्जुल की तस्वीर सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
तीन राज्यों में पुलिस की चार टीमें सक्रिय
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी पुलिस ने चार विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
12 करोड़ के आभूषणों की बरामदगी बड़ी चुनौती
इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी गए करीब 12 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की बरामदगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इनका तकनीकी और जमीनी स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। मुख्य सरगना की पहचान हो चुकी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए चारों टीमें अलग-अलग राज्यों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Tags
madhya pradesh