Jabalpur News: हेलमेट और कपड़े से चेहरा ढंककर आए बाइक सवार बदमाश, वत्सला पैराडाइज के पास दिनदहाड़े महिला का मंगलसूत्र लूटकर भागे

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से मंगलसूत्र लूट लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान एक आरोपी हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे ने कपड़े से अपना चेहरा ढंक रखा था। पुलिस के अनुसार, ग्रीन सिटी ड्रीमलैंड स्थित गजानन परिसर निवासी ज्योति चिंचोलकर (53) व्यवसाय करती हैं। वह अपनी एक्सिस से पोस्ट ऑफिस कलेक्शन के लिए जा रही थीं। 

एसबीआई चौक से आगे वत्सला पैराडाइज के पहले थायरोकेयर वाली गली में पहुंचते ही सामने से आ रही पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों बदमाश बाइक से उनके पास पहुंचे और डराकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया। झपटमारी में मंगलसूत्र का पीछे का हिस्सा महिला के गले में ही रह गया, जबकि दो कटोरी वाले लॉकेट और आधी चेन वाला बाकी हिस्सा बदमाश लूटकर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 537/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post