Jabalpur News: एक माह से गूगल में बनारस की ट्रेन सर्च कर रही थी अनुष्का

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गुमशुदा अनुष्का बाजपेई 11वर्षीय अपने पिता के निधन के बाद से काफी गुमसुम रहती थी। वह अपने  पिताजी के न रहने के बाद से बड़े पिताजी के साथ रहती है तथा उने साथ ही कुछ रोज पहले  उज्जैन गई थी। उज्जेन से वापस आने  बाद घर में अक्सर चर्चा होती थी कि अब सभी  को बनारस  और अयोध्या भी जाना है। सूत्रों की माने तो  उसके बाद से ही अनुष्का ने बनारस जाने के लिए फोन से गूगल में,बनारस की  ट्रेन सर्च करना शुरू कर दिया था  यह पता करने के बाद की  बनारस के लिए ट्रेन बजे है । अनुष्का करीब करीब 6:00 बजे आईटीआई चौराहे पहुंचकर ऑटो के द्वारा  जबलपुर स्टेशन पहुंची और बनारस जाने  वाली गाड़ी में सवार हो कर बनारस स्टेशन पर उतरी थी।  बनारस स्टेशन में उतरकर वह कैंट थाना अंतर्गत आने वाले  बाजार पहुंची जहां पर उसको सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर से एक युवक  ने  पहचान कर बनारस  कैंट थाने की पुलिस को सुचना दी बनारस केंट पुलिस  ने अनुष्का को बरामद कर तुरंत जबलपुर पुलिस से संपर्क किया।अनुष्का के  बडे  पिता जी के अनुसार अनुष्का ने उन्हें बनारस से कॉल करके बताया की वह  बनारस में है वे उसे लेने उसके बड़े पिता जी  बनारस पहुंच गये हें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post