Jabalpur News: चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जीआरपी पुलिस ने बरगी निवासी उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जो चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। 

जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उमाशंकर मिश्रा पर नजर रखी और उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से 23 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये के बरामद किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि उमाशंकर एक शातिर चोर है, जो यात्रियों का सामान चुराने में माहिर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post