MP News: सीहोर के पूर्व बीजेपी विधायक मदनलाल त्यागी का निधन

दैनिक सांध्य बन्धु सीहोर: सीहोर के पूर्व भाजपा विधायक मदनलाल त्यागी का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 75 वर्ष के थे। मदनलाल त्यागी ने 1990 में भाजपा के टिकट पर विधायक पद हासिल किया था और वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

17 दिसंबर 2023 को, उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आए थे। मदनलाल त्यागी के निधन पर भाजपा और उनके समर्थकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post