दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री सक्सेना और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
राज्यपाल ने कलेक्टर के निवास पर पहुंचकर अमोल के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और उन्होंने परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखने की प्रार्थना की।
Tags
jabalpur
