दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। थाना पिपलानी पुलिस ने अंतराष्ट्रीय गांजा तस्करों को होंडा मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई लगभग 20 किलो गांजा कीमती करीब ₹1 लाख है।
आरोपीगणों ने तस्करी के लिए एक माह पहले ही खरीदी थी नई मोटर साइकिल। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपीगण ने दो दिन चलाई तस्करी के लिए करीबन 1200 किमी मोटर साइकिल। आरोपीगण ने पुलिस से बचने के लिए लिया था मोटर साइकिल का सहारा।
जगदलपुर के पास करीबन 70 किलोमीटर आगे कोटगांव से लाये थे गांजा। आरोपीगणों से पूछताछ कर मुख्य तस्कर की तलाश की जा रही है।
इस घटना में थाना पिपलानी की टीम द्वारा अंतराष्ट्रीय तस्करों से करीबन 20 किलो मादक पदार्थ गांजा की जब्ती की गई है। इसके तहत अनुषासनीय कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, महावीर सिंह मुजाल्दे, एवं दीपक नायक के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 26.06.2024 को थाना पिपलानी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लडके बिना नंबर की नई होंडा मोटर साइकिल से गांजा लेकर रायसेन रोड की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक संतोष सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यवाही की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।