दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता नगर में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने घर में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब घटी जब माँ ने मोबाइल चलाने पर बेटी को डांटा दिया।
शहर में 18 जून की रात 9 बजे, 38 वर्षीय सुनंदा डेहरिया, जो मेडिकल अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, अपनी बेटी आरुषि सिंह को घर पर छोड़कर नाइट ड्यूटी पर गई थीं। अगले दिन, 19 जून को सुबह 8 बजे जब वे घर वापस लौटीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को फांसी पर लटका हुआ पाया।
बेटी को फांसी पर लटका देख सुनंदा के होश उड़ गए और उनकी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जाँच में लड़की की एक डायरी मिली थी जिसमे लिखा था कि उसको मोबाइल चलाने के लिए डाटा गया है, जिससे आहात होकर उसने यह कदम उठाया।
