आज का आपका राशिफल

मेष राशि- मेष राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। नए कार्य का आरंभ आज कर सकते हैं। किसी विशेष शख्स से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नया दायित्व मिल सकता है।

वृषभ राशि - वृषभ राशिवालों को बिजनेस में रिस्क लेना उचित नहीं होगा। आज लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। किसी प्रकार के नए समझौते से बचना होगा।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों का दिन आज अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस में रुकावट आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी, जिस कारण मन अस्थिर रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों का दिन लाभकारी रहेगा। दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। नए काम के प्रति उत्साह रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। पुराने काम में कामयाबी प्राप्त होगी।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों का दिन निर्णायक रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसका आगामी समय में फायदा प्राप्त होगा। किसी विशेष काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा जो सफल रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने के अस्वस्थ्य होने से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ बातों को लेकर अपनों से गिले-शिकवे हो सकते है। कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों का दिन ठीक- ठाक रहेगा। आय में कुछ तकलीफ महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोध आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मन की बातों को शेयर न करें। शेयर बाजार में निवेश करना आज उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। कोई पुराना विवाद खत्मा होगा। शेयर बाजार में निवेश करना अच्छा रहेगा।

धनु राशि - धनु राशि के जातकों का मन अन्नपुणों ज्योतिष सस्थान आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें घरवालों का साथ मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशिवालों के लिए दिन अड़चनों से भरा रहेगा। आकस्मिक घटना परिवार में घट सकती है। परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है। आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है, जिस कारण छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि - मीन राशिवालों का दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post