दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार रांझी अनुविभाग के अंतर्गत पनहेरा पेट्रोल पंप से दर्शन चौराहा तक सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण हटाने के लिए आज मुनादी की गई। इस कार्यवाही में दुकानदारों और फल-सब्ज़ी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानें सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाएं। साथ ही, दुकानों के सामने बने शेड को हटाने की चेतावनी दी गई, अन्यथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर रांझी एसडीएम रघुवीर सिंह मरावी, सीएसपी विवेक गौतम, थाना प्रभारी मरकाम, नगर निगम के संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, अतिक्रमण दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी, जे प्रवीण, राममूर्ति कलार और अतिक्रमण टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Tags
jabalpur
