News Update: अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के "बंटेंगे तो कटेंगे" बयान पर जताई नाराजगी

दैनिक सांध्य बन्धु लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए "बंटेंगे तो कटेंगे" वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान में लोगों को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा था कि बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए और यदि लोग बंटेंगे तो उनका नुकसान होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिम्मेदार लोगों का काम लोगों को भय से बचाना होता है, न कि भय फैलाना। 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "अगर ये बयान किसी के व्यक्तिगत विचार हैं तो गलत हैं, और अगर उनके दल के हैं तो और भी ज्यादा गलत हैं। भाजपा राज में बने भय के इस वातावरण में क्या डबल इंजन कहीं दुबक कर जा बैठा है?"

योगी आदित्यनाथ ने यह बयान आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर दिया था, जिसमें उन्होंने देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया। वहीं, अखिलेश यादव ने उनके इस बयान को अस्वीकार करते हुए इसे भय फैलाने वाला बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post