Jabalpur News: नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्रवाई जारी, निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर एक और भवन ध्वस्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम द्वारा मानसून के दौरान जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जर्जर और खतरनाक भवनों को तोड़ने की मुहिम जारी है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार, अतिक्रमण और भवन शाखा के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न संभागों में यह कार्रवाई की जा रही है।

संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत व्हीकल मोड पेट्रोल पंप के पास स्थित गोविंद प्रसाद अग्रवाल के जर्जर भवन को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बी.सी.एम.ओ. जागेंद्र सिंह, उपयंत्री यशवंत सोनी, समयपाल रितेश धुर्वे, और अतिक्रमण शाखा से दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी, प्रवीण जोसेफ, लक्ष्मण कोरी आदि उपस्थित रहे।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में जनहानि रोकने और जान-माल की सुरक्षा के लिए शहर के सभी वार्डों में चिन्हित जर्जर भवनों को तोड़ने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने अतिक्रमण शाखा, भवन शाखा और सभी संभागीय अधिकारियों को इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post