दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 12 अगस्त को मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास भोपाल में देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का सीधा प्रसारण जबलपुर के भंवरताल गार्डन स्थित कल्चरल स्ट्रीट में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहते हुए, सभी उपस्थित महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके साथ ही कदम संस्था द्वारा देशभक्ति और सावन माह से संबंधित विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी जनप्रतिनिधियों का मन मोह लिया।
इस मौके पर महापौर के साथ निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पार्षद योगेन्द्र उइके, पूर्व पार्षद शशि श्रीवास, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, आयुक्त आर.पी. मिश्रा, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 'फूलों का तारों का सबका कहना है' गीत की धुनों से कल्चरल स्ट्रीट गूंज उठी, जिससे उपस्थित महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल बना रहा।
