दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आनंद नगर शराफाबाद स्थित खानकाहे ओलिया रब्बानिया में मखदूमे मिल्लत हजरत मौलाना सैय्यद वजूदुल कादरी रहमतुल्ला अलैह के उर्स शरीफ के मौके पर आज असर की नमाज के बाद शाही चादर संदल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस की सरपरस्ती पीरे तरीकत हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज सैय्यद कौसर रब्बानी ने की, जबकि हजरत सूफी सैय्यद सिफात अहमद रब्बानी, हजरत अल्हाज सैय्यद इक़बाल अहमद शम्स रब्बानी, डॉ. अल्हाज सैय्यद मोहम्मद नूरानी कादरी रब्बानी, और अल्हाज कारी सैय्यद अहमद जिलानी कादरी जियाँ रब्बानी ने जुलूस का नेतृत्व किया।
जुलूस परंपरानुसार विभिन्न मार्गों से गश्त करता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां पर मजार शरीफ पर गुलपोशी, चादरपोशी, और परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इस जुलूस में अक़ीदतमंदों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
Tags
jabalpur
