Jabalpur News: बरगी विधानसभा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी विधानसभा के भेड़ाघाट स्थित पंचवटी ऑडिटोरियम में आज पूर्णतः निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सुखसागर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जबलपुर के तत्वाधान में किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरगी विधानसभा के विधायक नीरज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष महेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि ओम नारायण दुबे और आशीष जैन ने शिरकत की। इसके अलावा, निरंजन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मनोज पटेल और महामंत्री आकांक्षा बर्मन भी उपस्थित रहे।

शिविर में प्रमुख योगदान देने वाले डॉक्टरों में डॉक्टर नितिन सोनी और डॉक्टर प्रियांशु पवार का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस कार्यक्रम के आयोजक युवा मोर्चा भेड़ाघाट मंडल अध्यक्ष पवन दुबे ने बताया कि शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 34 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को तुरंत ऑपरेशन के लिए सुखसागर हॉस्पिटल की बस द्वारा रवाना किया गया।

शिविर का आयोजन समाज की सेवा और नेत्र रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था, जिसे बड़ी सफलता मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post