Jabalpur News: सिविक सेंटर इंदिरा गांधी पार्क के फुटपाथ पर ठेले वालों का कब्जा, बढ़ती अराजकता और असामाजिक गतिविधियां

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फुटपाथों पर अवैध रूप से ठेले लगाने वालों में चाट, चाइनीज, सिगरेट, और पान मसाला की बिक्री करते हुए पूरे क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है। इन ठेलों से बिकने वाले खाद्य पदार्थों का बचा हुआ कचरा नालियों में फेंका जाता है, जिससे गंदगी मच रही और जो बीमारियों को मुख्य कारण बनता है क्षेत्र में फैले खाद्य पदार्थों को खाने लिए सड़क पर घूम रहे श्वानों और सुअरों का आतंक भी मचा हुआ है जिनके लोगों को काटने की घटना आए दिन सामने आ रही हैं।

अवैध पार्किंग भी बन रहीं है यातायात में बाधा

सिविक सेंटर के चारों तरफ जो भी व्यवसायिक भवन बने हुए हैं उनकी पार्किंग व्यवस्थित नहीं है सड़कों पर खड़े दो पहिया एवं चार पहिया वाहन यातायात को बाधित करतें हैं। इस पर भी यातायात पुलिस को कार्रवाई करने चाहिए जो नहीं कर रही है।

असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और बढ़ती हिंसा

फुटपाथ पर खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेलों पर शाम से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां मौजूद आवारा लड़के महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। हाल ही में, चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक की जान भी जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ओपन बार और संदिग्ध गतिविधियां

रात होते ही, ठेले ओपन बार बन जाते हैं, जहां असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं। इसके साथ ही, संदिग्ध महिलाएं भी यहां दिखने लगती हैं, जिन पर जिस्मफरोशी का आरोप लगाया जा रहा है।

इनका कहना है

समस्या तो गंभीर है कई बार मैने भी उच्च अधिकरियों से बात कि इनके लिए हॉकरजोन बनाया जाए, ताकि वे अपना व्यवसाय संचालित कर सकें और मुख्य समस्या यह भी है कि समदडिया मॉल की बेसमेंट में पार्किंग होने के बावजूद भी गाडियों रोड किनारे खड़ी रहती हैं जिससे भी यातायात बाधित होता है। अयोध्या तिवारी, पार्षद

समय-समय पर इन ठेलों को हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन ठेले वाले पुनः वापस आ जाते हैं। प्रशासन द्वारा कई बार ठेले और गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, और जल्द ही प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। सागर बोरकर अतिक्रमण प्रभारी

Post a Comment

Previous Post Next Post