दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दैनिक सांध्य बन्धु की खबर का असर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में मकानों के सही माप और बकाया करों की वसूली के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। राजस्व उपायुक्त पी.एन. सनखेरे के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक में तय किया गया कि 30 सितम्बर 2024 तक सभी संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और नोटिस सर्वर द्वारा प्राप्त किरायेदारों की जानकारी का स्थल पर सत्यापन किया जाएगा और निगम के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
1 अक्टूबर 2024 से निगम मुख्यालय और संभाग के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा कप्रत्येक वार्ड के 10 से 15 मकानों का सत्यापन किया जाएगा। किसी भी कमी की स्थिति में संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक और नोटिस सर्वर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त प्रीति यादव ने दैनिक सांध्य बन्धु की खबर को संज्ञान में लेते हुए भवन स्वामियों से अपील की है कि वे किरायेदारों की जानकारी जल्द से जल्द मुख्यालय या संभागीय कार्यालयों में प्रदान करें।
Tags
jabalpur
