Jabalpur News: शहर के तीन यातायात थानों की सीमाओं का निर्धारण, कलेक्टर दीपक सक्सेना ने किया आदेश जारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले के यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन यातायात थानों की सीमाओं का निर्धारण किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, जबलपुर में दो नए यातायात थाने स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही, मौजूदा यातायात थाने के बल को विभाजित कर इन नए थानों में तैनात किया गया है।

कलेक्टर सक्सेना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-2 (1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, तीनों यातायात थानों की सीमाओं का निर्धारण निम्नानुसार किया:

1. यातायात थाना (मध्य) मालवीय चौक, जबलपुर - यह थाना लार्डगंज, कोतवाली, मदनमहल, ओमती, गोहलपुर, विजयनगर, माढोताल, मझौली, पाटन, मझगवां, और कटंगी थाना क्षेत्रों को कवर करेगा।

2. यातायात थाना (उत्तर) घमापुर, जबलपुर- इस थाने के अंतर्गत घमापुर, सिविल लाइन, रांझी, खमरिया, आधारताल, हनुमानताल, बेलबाग, पनागर, कुण्डम, सिहोरा, खितौला, और गोसलपुर थाना क्षेत्र आएंगे।

3. यातायात थाना (दक्षिण) गढ़ा, जबलपुर - इसमें गढ़ा, गोरखपुर, ग्वारीघाट, तिलवारा, संजीवनीनगर, केंट, गोराबाजार, बरेला, बरगी, भेड़ाघाट, चरगवां, शहपुरा, और बेलखेडा थाना क्षेत्र शामिल होंगे।

यह आदेश 07 जनवरी 2019 से प्रभावी है और जबलपुर जिले के यातायात प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post