Jabalpur News: आपदा प्रबंधन कार्यशाला, सीएम राइज स्कूल में एनडीआरएफ टीम ने दी आपदाओं से बचाव की जानकारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन को लेकर जन जागरूकता और स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेडिकल कॉलेज परिसर, जबलपुर में एनडीआरएफ की 11वीं वाराणसी टीम द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यशाला में अग्नि, बाढ़, भूकंप और विभिन्न आपदाओं से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, आपदाओं के दौरान प्राथमिक उपचार की विधियों और इम्प्रोवाइज्ड तरीकों से घायलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाने के तरीकों की जानकारी दी गई। 


इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य पाठक, पीटीआई तिवारी, सुनील गर्ग (डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस), शिक्षक, और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post