Jabalpur News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए म.प्र. पर्यटन बोर्ड ने मनाया सुरक्षित पर्यटन संकल्प सप्ताह

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर सुरक्षित पर्यटन संकल्प सप्ताह मनाया गया। इस दौरान जबलपुर, भेड़ाघाट और बरगी के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित पर्यटन के संकल्प के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इन कार्यक्रमों में सेवा प्रदाताओं और स्थानीय नागरिकों ने पर्यटकों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यटकों को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षित पर्यटन का संकल्प दिलाया गया और सेवा प्रदाताओं ने अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षित पर्यटन के संकल्प को प्रदर्शित किया। 

23 अगस्त को जबलपुर के ग्वारीघाट पर परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 'पर्यटन मित्रों' सहित कई सेवा प्रदाताओं ने सुरक्षित पर्यटन का संकल्प लिया। इसी दिन नाव चालकों ने भी संकल्प की शपथ ली और संकल्प को याद रखने का विश्वास प्रकट किया। 24 अगस्त को धुआंधार और पंचवटी पर भी सुरक्षित पर्यटन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोग जागरूक हुए।

26 अगस्त को बरगी डेम क्षेत्र में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। 27 अगस्त को स्मिता चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में स्टाफ और छात्राओं ने सुरक्षित पर्यटन की शपथ ली। 

अभियान के अंतिम दिन 28 अगस्त को प्रेमनगर में संकल्प सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं ने महिला पर्यटकों की सुरक्षा का संकल्प लिया और महिला सुरक्षा की आवश्यकता और अभियान की सार्थकता पर चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post