Jabalpur News: मैहर से लौट रहे दर्शनार्थियों की कार का भीषण हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपति गंभीर रूप से घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एनएच 45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ, जब मैहर से दर्शन कर वापस जा रही एक फॉर्च्यूनर कार खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों घायलों को तुरंत भोपाल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह दुर्घटना बाड़ी क्षेत्र में हुई, और सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार सवार दर्शन के बाद मैहर से लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post