दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में इस वर्ष गणेश उत्सव के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। यहां कैदियों द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। करीब 10 से 15 कैदी दिन-रात इन मूर्तियों को बनाने में जुटे हुए हैं।
मिट्टी, तुलसी, और गोबर से बन रही हैं मूर्तियां
इन मूर्तियों को पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए मिट्टी, तुलसी और गोबर का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही मूर्तियों को रंगने के लिए केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग हो रहा है, जिनमें हरी पत्तियों, टेशू के फूलों और अन्य प्राकृतिक सामग्री से प्राप्त रंग शामिल हैं।
300 छोटी और दो बड़ी मूर्तियां तैयार
अब तक कैदियों द्वारा 300 छोटी मूर्तियों के साथ-साथ दो बड़ी मूर्तियां भी तैयार की जा चुकी हैं। इन बड़ी मूर्तियों को जेल के अंदर स्थापित किया जाएगा, जहां कैदी 10 दिन तक गणेश जी की आराधना करेंगे और उसके बाद विसर्जन करेंगे। वहीं, 300 छोटी मूर्तियों को शहरवासियों के लिए बिक्री के लिए रखा जाएगा।
Tags
jabalpur
