Jabalpur News: शहरी और ग्रामीण स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को किया प्रस्तुत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में आज जन्माष्टमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया और मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

शासकीय और निजी स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल स्कूल से लेकर जिले के अन्य शासकीय और निजी स्कूलों में बच्चों ने राधा, कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। बाँसुरी की मधुर धुनों के साथ मटकी सजाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा और जीवन दर्शन पर व्याख्यान

पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, जीवन दर्शन, और मित्रता के प्रसंगों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के लगभग ढाई सौ विद्यार्थी और सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण

उज्जैन के गोपाल मंदिर और सांदीपनी आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण के लिए जबलपुर शहर के प्रमुख मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई। इन स्क्रीन पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी की धूम

नगरीय क्षेत्र के अलावा, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में भी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post