Jabalpur News: संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम का सघन छिड़काव अभियान जारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में संक्रामक बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा व्यापक स्तर पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार, शहर के सभी वार्डों में हैंड स्प्रे, जेट मशीन और फागिंग मशीनों का उपयोग कर नियमित रूप से छिड़काव किया जा रहा है।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संभव अयाची और स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा सुबह-शाम दोनों समय छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। शाम के समय फागिंग मशीनों से पूरे शहर में धुआं किया जा रहा है, जबकि सुबह के समय गली-गली में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

शहर के सभी 16 संभागों के 79 वार्डों में इस अभियान को व्यापक रूप से लागू किया जा रहा है, जिसमें मलिन बस्तियों से लेकर कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर कीटनाशक दवाओं का सघन छिड़काव और फागिंग की जा रही है। इसके साथ ही, रुके हुए पानी में जला हुआ तेल डालकर डेंगू के लार्वा को समाप्त करने के लिए भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post