MP News: स्कूल और कॉलेजों में अब पढ़ाई जाएंगी आरएसएस पदाधिकारियों की किताबें, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों द्वारा लिखी गई 88 किताबों की सूची भेजी है। इन किताबों को कॉलेजों के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के लिए अनिवार्य रूप से खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। इस सूची में संघ के सह सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी और अन्य संघ नेताओं की किताबें शामिल हैं। 

इस फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है और इसे कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने इसे "अज्ञान प्रकोष्ठ" बनाने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी अब नफरत का पाठ पढ़ाना चाहती है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने इन किताबों को छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए जरूरी बताया और कांग्रेस पर वामपंथी विचारधारा के प्रचार का आरोप लगाया। 

उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय के तहत कॉलेजों को इन किताबों को क्रय करने का खर्च सरकारी कॉलेजों की जनभागीदारी मद से और निजी कॉलेजों में संस्था की निधि से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय को लेकर राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

किताबों की सूची...



Post a Comment

Previous Post Next Post