मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपके ऊपर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें से भरा रहने वाला होगा। आपको काम अधिक रहने के कारण काम करने में मन नहीं लगेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच विचार करना पड़ सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। आप जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने के लिए उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह दिक्कत दूर हो सकती है।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी योजना का अच्छा लाभ मिलेगा, जिसमें आप धन का निवेश कर सकते हैं। जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगी।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप किसी काम के पूरा न होने से यदि आप परेशान थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड़ मे रहेंगे। प्रेम भरपूर रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको अपने भाई की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी के प्रति हो सकती है।
