MP News: लॉकडाउन में शादी नहीं होने पर एडवांस नहीं लौटाया, कोर्ट ने होटल की सेवाओं में कमी बताई, 12% ब्याज सहित लौटाने का आदेश

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। होटल बे वॉच द्वारा शादी की बुकिंग के एडवांस राशि को समय पर न लौटाने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने होटल की सेवाओं में कमी मानी है। मामला तब शुरू हुआ जब सौरभ बनर्जी ने अपने साले की शादी के लिए होटल-गार्डन बुक किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो सकी। होटल ने एडवांस राशि लौटाने का वादा किया था, लेकिन बाद में रेट बढ़ा दिए और एडवांस भी नहीं लौटाया।  

फोरम ने होटल को आदेश दिया कि वह 50 हजार रुपए एडवांस के साथ 12% सालाना ब्याज, 5 हजार रुपए मानसिक कष्ट, और 2 हजार रुपए केस खर्च के रूप में परिवादी को एक महीने के भीतर लौटाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post