दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है। दोनों पार्टियां 9 सितंबर को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकती हैं। कांग्रेस ने AAP को 4+1 फॉर्मूले के तहत 5 सीटों का ऑफर दिया है, जिसे AAP ने स्वीकार कर लिया है।
पहले AAP ने 10 सीटों की मांग की थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह समझौता हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर गठबंधन की बातचीत हो रही थी। कांग्रेस पहले ही 32 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।