दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। देश के तीन अलग-अलग राज्यों में ट्रेनों को डिरेल करने की साजिशें रची गईं, लेकिन सतर्क लोको पायलटों की सूझबूझ से हादसे टल गए। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन के ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए गए थे, जबकि कानपुर में एक मालगाड़ी के ट्रैक पर छोटा सिलेंडर रखा मिला। पंजाब के बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर सरिया रखकर हादसा कराने की कोशिश की गई। इन घटनाओं के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
Tags
national
