दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के बीच गठबंधन पर आज अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। सिरसा के विधायक और हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने इस बात की पुष्टि की है कि देर शाम तक गठबंधन पर निर्णय लिया जा सकता है।
रानियां सीट को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है, जहां भाजपा ने अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया है। हलोपा को डबवाली, सिरसा, और ऐलनाबाद सीटों की पेशकश की जा सकती है। कांडा की पार्टी भाजपा से कम से कम तीन सीटें मांग रही है, जबकि भाजपा केवल दो सीटें देने पर सहमत दिख रही है।