दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। शनिवार को उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। परिवार के सदस्य भी इस खास मौके पर मौजूद थे। दीपिका ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब सितंबर में खुशखबरी दी है।
रणवीर सिंह ने पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें दीपिका जैसी बेटी चाहिए। यह जोड़ी 2018 में शादी के बंधन में बंधी थी।