Jabalpur News: आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर विस्फोट, एक कर्मचारी घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में काम के दौरान डेटोनेटर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तुरंत फैक्टरी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धीरज सिंह नामक कर्मचारी फिलिंग वन अनुभाग के 83 नंबर बिल्डिंग में काम कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण उसके हाथ का अंगूठा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धीरज के साथ काम कर रहे सहकर्मी तुरंत उसे निर्माणी के अस्पताल लेकर भागे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महाकोशल अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। उनका आरोप है कि अनुभाग में क्षमता से अधिक कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post