Jabalpur News: प्रदेश सरकार के खिलाफ कस्तूरबा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रदेश में किसानों की समस्याओं, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों, और शिक्षकों के खिलाफ हो रही दमनकारी नीतियों को लेकर कांग्रेस ने p में ब्लॉक स्तर पर धरने का आयोजन किया है। इसी क्रम में जबलपुर के मालवीय चौक में कस्तूरबा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए किसानों, महिलाओं और शिक्षकों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, उग्र से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता झल्लेलाल जैन, इंद्रा पाठक तिवारी, सतीश तिवारी, अनुराग गढ़वाल, पार्षद अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे, गुड्डू नबी, रविंद्र गौतम,बलविंदर मान, रिंकू यादव, अभिषेक चंदेल, चमन पासी,पंकज निगम, प्रकाश खरे,टीकाराम कोस्टा,अलीम मंसूरी, मनोज नामदेव, प्रवेंद्र चौहान, सुरेंद्र तिवारी, रीतू नोतनानी, आशीष शुक्ला, सुशीम धर, सनी जैन सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post